अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग आलू को उबालकर खाते है, जिसके कारण लोगों के दिमाग में सवाल भी उठता है कि आखिर ऐसे आलू खाने से क्या होता है?
आलू पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसको उबाल कर खाने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते है। आलू सदाबहार सब्जी मानी जाती है।
उबले आलू खाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है। दरअसल, इसमें कई विटामिन्स पाए जाते है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है।
उबला आलू खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और पचने में भी आसानी होती है।
उबले आलू खाने से हार्ट हेल्दी बेहतर हो सकती है। दरअसल, उबले आलू में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो दिल के लिए अच्छी होती है।
उबले आलू खाने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जिसके कारण शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है।
आलू को खाने के कई तरीके है- भुनकर खाना, उबालकर खाना, पकाकर खाना और फ्राई करकर खाना, लेकिन उबालकर खाने ज्यादा फायदेमंद रहता है। दरअसल, उबालकर खाने केवल विटामिन-सी की नष्ट होता है।
उबले आलू खाना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ