बैंगन एक सब्जी है, जिसका सेवन किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि बैंगन खाने से क्या-क्या होता है?
बैंगन का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पोषक तत्व पाया जाता है। बैंगन में एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, और पोटेशियम पाया जाता है।
शरीर में खून की कमी होने पर बैंगन का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि बैंगन में आयरन पाया जाता है, जिसके कारण खून की कमी पूरी होती है।
अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो डाइट में बैंगन की सब्जी को शामिल कर सकते है। बैंगन में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो बैंगन का सेवन कर सकते है। दरअसल, बैंगन में पॉलीफेनोल पाया जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है।
बैंगन एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। बैंगन का सेवन स्किन के लिए अच्छा होता है।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो बैंगन का सेवन करना चाहिए। बैंगन खाने से ब्लड प्रेशर हाई नहीं होता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ