गर्मियों के मौसम में कई लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण पूरे दिन आलस्य महसूस होता है। इसके अलावा गर्मी में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वैसे तो शहद की तासीर गर्म होती है, इसलिए कई लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। हालांकि एक चम्मच शहद का सेवन करने से गर्मियों में कई परेशानियों से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे-
शहद में नेचुरल शुगर होता है, जो थकान और कमजोरी को दूर करती है। गर्मियों में जल्दी थक जाने वालों के लिए यह नेचुरल एनर्जी बूस्टर है।
शहद पाचन को बेहतर बनाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और गैस, एसिडिटी में राहत मिलती है।
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से गर्मियों में वायरल इंफेक्शन से बचने में मदद मिलती है।
शहद के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है। इससे गर्मी के कारण होने वाली थकान कम करने में मदद मिलती है।
सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। अगर आप इसे सुबह नहीं पी पाते तो रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
गर्मियों में रोजाना एक चम्मच शहद खाने के फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com