रोजाना लीची खाने से क्‍या होता है?


By Prakhar Pandey07, Jun 2024 03:30 PMnaidunia.com

लीची खाना सेहत के साथ त्‍वचा के लिए भी अच्‍छा माना जाता है। इससे तुरंत एनर्जी मिलती है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि ज्‍यादा लीची खाने से कई नुकसान हो सकते हैं। आपको एलर्जी के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गर्भवती के लिए नुकसानदायक

लीची में विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्‍सीडेंटस होते हैं, जो गर्भवती के लिए अच्‍छे होते हैं। लेकिन, इसे ज्‍यादा मात्रा में खाने से सूजन की समस्‍या हो सकती है।

हाइपोग्लाइसीमिया

लीची से शुगर लेवल कम होता है। लेकिन, इसे ज्यादा मात्रा खाने से खून में ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है।

तासीर होती है गर्म

इस फल की तासीर गर्म होती है। इसके ज्यादा सेवन से नाक से खून आना, गले में खराश आदि समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ना

इस फल को ज्यादा मात्रा में खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योकि इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कैलोरी बढ़ती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

ऑटो इम्यून डिजीज

लीची विटामिन सी और विटामिन ए का अच्छा स्रोत है, लेकिन ज्‍यादा खाने से इम्यून सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिससे रूमेटाइड आर्थराइटिस, ल्यूपस आदि जैसी ऑटो-इम्यून डिजीज का खतराब बढ़ जाता है।

एलर्जी का कारण

ज्‍यादा लीची खाने से एलर्जी की समस्‍या हो सकती है। इससे खुजली, पित्ती, होंठों, जीभ में सूजन और सांस लेने में कठिनाई होती है।

कच्ची लीची खाने से बचें

अगर आप खाली पेट आधी पकी हुई लीची खाते हैं, तो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसीन A और मेथिलीन साइक्लो प्रोपाइल ग्लाइसिन पाए जाते हैं।

ज्‍यादा लीची खाने से बचें। डाइट और लाइफस्‍टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सोने से पहले दूध से चेहरा धोने के फायदे