अक्सर देखा जाता हैं कि सर्दी का मौसम आते ही लोग बाजरे के आटे की रोटी खाना शुरू कर देते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में बाजरे के आटे की रोटी खाने से क्या होता है?
आज भले ही पहले से कम लोग बाजरे के आटे की रोटी खाते हो, लेकिन इसका सेवन सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है।
यदि आपको सर्दियों में कब्ज की समस्या होती है, बाजरे की रोटी का सेवन करना चाहिए। इस आटे की रोटी पाचन को ठीक रखती है।
सर्दी के मौसम में वजन कम करना चाहते है, तो बाजरे की रोटी रोजाना खाएं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
सर्दियों में बाजरे के आटे की रोटी इसलिए भी खानी चाहिए, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर होता है, जो डायबिटीज बढ़ने नहीं देता है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो भी बाजरे की रोटी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम पाया जाता है।