ज्यादा मैदा खाने से क्या होता है?


By Arbaaj24, Dec 2024 12:50 PMnaidunia.com

मैदा से बनी चीजों का सेवन करना जीभ की स्वाद को बढ़ाता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद ही नुकसानदायक साबित होता है।

ज्यादा मैदा के नुकसान मैदा आज लोगों के आहार अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

मैदा का ज्यादा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। दरअसल, मैदा में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है। कोलेस्ट्रॉल वाले मैदा का सेवन करने से परहेज करें।

बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

ज्यादा मात्रा में मैदा खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, क्योंकि मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है।

पाचन होता है खराब

ज्यादा मैदा खाने से पाचन खराब हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर नहीं पाया जाता है, जिसके कारण मैदा जल्दी पचता नहीं है।

हड्डियां होती है कमजोर

ज्यादा मैदा खाने से हड्डियां कमजोर होती है, क्योंकि मैदा में प्रोटीन न के बराबर होता है। जिसकी वजह से यह एसिडिक बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को सोख लेता है।

बनाएं दूरी

मैदा खाने से स्वस्थ व्यक्ति को भी दूरी बनानी चाहिए वरना इन शारीरिक समस्याओं की चपेट में जल्द आ सकते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में आटे के लड्डू खाने से क्या होता हैं?