बंदरों को चने खिलाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh13, Sep 2024 04:04 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में जानवरों का विशेष महत्व है और उन्हें फल या खाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है। आइए जानते हैं कि बंदरों को चने खिलाने से क्या होता है-

प्रसन्न होते हैं हनुमान जी

बंदरों को चना खिलाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भी प्राप्त होती है। इससे मंगल बलवान होता है।

प्राप्त होती है कृपा

ऐसा माना जाता है कि बंदरों को चना खिलाने शनिदेव प्रसन्न होते हैं और वह भी अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाएं रखते हैं।

बनते हैं बिगड़े काम

अगर जीवन में लंबे समय से काम नहीं बन रहा है, तो बंदरों को चना खिलाने से जीवन के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।

शनि का प्रकोप होता है कम

अगर जीवन में शनि के प्रकोप का सामना कर रहे हैं, तो बंदरों को काला चना खिलाएं। इससे शनि का प्रकोप कम होने लगता है।

दूर होती है परेशानियां

अगर जीवन में लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बंदरों को मंगलवार के दिन चना खिलाना चाहिए। इससे सारी समस्या से निजात मिलता  है।

नहीं मिलते विचार

अगर मंगल के अशुभ प्रभाव के कारण गुस्सा ज्यादा आता है और जीवनसाथी के साथ विचार नहीं मिलते हैं, तो बंदरों को विशेष रूप से चना खिलाना चाहिए।

इन कारणों से बंदरों को चना खिलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

20 दिन बाद लखपति बनेंगे 3 राशि वाले, राहु-शनि का बनेगा पिशाच योग