घर में 11 तुलसी के पौधे होने से क्या होता है?


By Ayushi Singh02, Apr 2025 01:44 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इसे घर में लगाने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि घर में 11 तुलसी के पौधे होने से क्या होता है-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में 11 तुलसी के पौधे होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

सुख-समृद्धि का वास

वास्तु के अनुसार, घर में 11 तुलसी के पौधे होने से सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे खुशियों का आगमन होता है।

दूर होता है वास्तुदोष

घर में 11 तुलसी के पौधे होने से वास्तु दोष दूर होता है और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, वातावरण शुद्ध होता है।

माता लक्ष्मी का वास

ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु की कृपा

तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और इस पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इन कारणों से घर में 11 तुलसी के पौधे लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनि देव ने धारण किए चांदी के पाये, ये 3 राशियां होंगी मालामाल