पेट में कीडे़ होने पर शरीर में क्या होता है?


By Himadri Singh Hada19, Sep 2025 03:15 PMnaidunia.com

पेट में कीड़े होना आम समस्या है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को हो सकती है। ये कीड़े शरीर में कई लक्षणों के ज़रिए संकेत देते हैं। आइए जानते हैं 5 संकेत, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पेट में कीड़े होना

अगर बच्चा या बड़ा अक्सर पेट दर्द की शिकायत करता है और कोई स्पष्ट वजह नहीं होती, तो यह पेट में कीड़े होने का संकेत हो सकता है, खासकर जब दर्द बार-बार और एक ही जगह हो।

पेट में कीड़े होने के लक्षण

अचानक वजन घटना या भूख का बढ़ना/घटना भी पेट में कीड़ों का संकेत हो सकता है, क्योंकि ये कीड़े हमारे खाए हुए पोषक तत्वों को खा जाते हैं और शरीर को कमजोर कर देते हैं।

बार-बार नींद खुलना

रात को नींद में बार-बार करवटें बदलना, बिना कारण नींद खुलना या नींद में दांत पीसना भी पेट में कीड़े होने का लक्षण हो सकता है, खासकर छोटे बच्चों में यह सामान्य लक्षण है।

खुजली होना

गुदा या उसके आस-पास खुजली होना खासकर रात के समय, पिनवर्म्स या अन्य परजीवी कीड़े की वजह से हो सकता है, जो बच्चों में अधिक आम होता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

मुंह से गंध आना

बदबूदार सांस या मुंह से गंध आना भी आंतों में कीड़े की उपस्थिति का संकेत हो सकता है, क्योंकि ये कीड़े शरीर में टॉक्सिन बनाते हैं जो मुंह से गंध का कारण बनते हैं।

कब्ज या गैस बनना

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे बार-बार दस्त लगना, कब्ज या गैस बनना भी इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि पेट में परजीवी कीड़े मौजूद हैं और आंतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

लगातार थकावट, सुस्ती या चक्कर आना भी इस वजह से हो सकता है कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल रहे। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Liver खराब होने पर शरीर में क्या होता है?