बाथरूम में पौधा रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh31, May 2025 10:45 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में बाथरूम से संबंधित कई नियम बताए गए हैं, जिसका व्यक्ति को विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि बाथरूम में पौधा रखने से क्या होता है-

चली जाती है सुख-शांति

हिंदू धर्म में मनी प्लांट के पौधे को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में मनी प्लांट को बाथरूम में रखते हैं तो इससे घर की सुख-शांति चली जाती है।

ग्रह होता है कमजोर

अगर बाथरूम में मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है और धन से संबंधित हानि होने लगती है।

आता है दुर्भाग्य

माना जाता है कि बाथरूम में बोनसाई प्लांट लगाते हैं तो यह दुर्भाग्य का कारण बन सकता है और इसे लगाना अशुभ माना जाता है।

जेड प्लांट

वास्तु के अनुसार, घर में जेड प्लांट को लगा सकते हैं, लेकिन इसे बाथरूम में लगाने से बचना चाहिए। इसका प्रभाव सीधे जीवन पर पड़ता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

कहा जाता है कि बाथरूम में पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से बाथरूम में पौधा नहीं रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कंगाली का कारण बनती है पर्स में रखी 3 चीजें, तुरंत निकालकर फेंके