Vastu: घर में हाथी की मूर्ति रखने से क्या होता है?


By Arbaaj28, Feb 2025 07:01 PMnaidunia.com

अक्सर देखा जाता हैं कि कुछ लोग घर में हाथी की मूर्ति रखते हैं। आइए जानते हैं कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से क्या होता है?

घर में हाथी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे गणपति का स्वरूप माना जाता है।

उत्तर दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

घर में हाथी की मूर्ति वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।

धन का होगा आगमन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखने से धन का आगमन होता है। यही कारण है कि अमीर लोगों के घर हाथी की मूर्ति रखी होती हैं।

घर में आएंगी खुशियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखने से खुशियों का भी आगमन होने लगता है। जिन लोगों के घर में नकारात्मक ऊर्जा हो उन्हें हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए।

वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में हाथी की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। लेकिन हाथी की दो मूर्ति एक साथ रखें।

करियर में मिलती है सफलता

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति रखने से करियर में सफलता भी मिलती है। इसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन 3 राशि के लोगों को कभी न बताएं अपने सीक्रेट