हमारे जीवन से वास्तु शास्त्र का गहरा महत्व होता है इसलिए वास्तु के नियमों को जानें के साथ ही पालन भी करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में कपूर का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही कपूर का इस्तेमाल पाठ-पूजा में भी काफी किया जाता है।
अक्सर आपने कभी न कभी तो देखा होगा कि लोग तकिए के नीचे कपूर के टुकड़े को रखते है, लेकिन जानते है क्या इससे क्या फायदा होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार तकिए के नीचे कपूर का टुकड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कपूर शांति का प्रतीक होता है।
अगर किसी व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है, तो तकिए के नीचे कपूर का एक टुकड़ा रख लें। ऐसा करने से अच्छी नींद मिल सकती है।
तकिए के नीचे कपूर का टुकड़ा रखने से एक यह भी फायदा होता है कि घर का वातावरण काफी शुद्ध हो जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष लग गया है, तो तकिए के नीचे कपूर को रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।