जीवन में हर कोई सुख-समृद्धि पाना चाहता है और इसके लिए लोग बहुत मेहतन भी करते हैं। बहुत मेहनत के बाद भी कई बार सफलता नहीं मिल पाती है।
बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय होती है। इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वास्तु में इसके लिए बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में खुशहाली आती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। बांसुरी से जुड़े नियमों के बारे में बताएंगे।
बांसुरी को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जिससे उस पर सबकी नजर पड़े। इससे नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बांसुरी को हमेशा तिरछी करके रखना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बांसुरी को घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है।
अगर आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इससे बचाव के लिए घर के मंदिर में चांदी या सोने से बनी बांसुरी रखें।
बांसुरी को घर के मंदिर में रखें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
घर में बांसुरी रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com