ईशान कोण में भारी सामान रखने से क्या होता है?


By Arbaaj04, Mar 2025 10:39 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में हर दिशा के बारे में उल्लेख किया गया है। किस दिशा में क्या रखना और किस दिशा में क्या नहीं रखना यह भी उल्लेखित है। आइए जानते हैं कि ईशान कोण में भारी सामान रखने से क्या होता है?

ईशान कोण किसे कहते हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण माना जाता है। साथ ही, इस दिशा में ईश्वर का भी वास होता है।

ईशान कोण में भारी सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में भारी सामान रखना वर्जित है। इस दिशा में भारी-भरकम सामान रखने से कई नुकसान हो सकते हैं।

आर्थिक नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में भारी-सामान रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना रहती है। साथ ही, जेब में पैसा नहीं टिकता है।

नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में किसी भी भारी चीज को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इसलिए, भारी सामान रखने से परहेज करें।

ईशान कोण में क्या होना चाहिए?

ईशान कोण काफी पवित्र मानी जाती है। इस दिशा में आप तुलसी का पौधा, पूजा स्थल, पानी का मटका और शंख रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

होलिका की राख ले आएं घर, जीवन में होगा आर्थिक लाभ