घर में कबूतर का पंख रखने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan10, Apr 2025 05:40 AMnaidunia.com

अगर आपके घर में अचानक कबूतर का पंख गिर जाता है, तो कई लोग इसे शुभ मानते हैं, जबकि कई लोग इग्नोर कर देते हैं।

शांति का प्रतीक

धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए के मुताबिक, कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर में कबूतर का पंख रखते हैं, तो इससे आपके घर में शांति बनी रहती है।

सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करे

घर में कबूतर का पंख रखने से बुरी शक्तियां दूर हो सकती हैं और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

लडाई-झगड़े से मुक्ति

अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद होते हैं, तो ऐसे में कबूतर का पंख रखने से इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

कहां रखें कबूतर का पंख

कबूतर के पंख को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

किस पंख को रखें?

अगर आपको कबूतर का पंख प्राकृतिक तौर पर मिला है, तो उसे रखना शुभ होता है, जबकि जानबूझकर रखे गए कबूतर के पंख का असर कम हो सकता है।

बुरी नजरों से बचाव

माना जाता है कि घर में कबूतर का पंख रखने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हथेली में आधा चांद का क्या मतलब है?