शमी का पत्ता घर में रखने से क्या होता है?


By Arbaaj31, Oct 2024 02:00 PMnaidunia.com

शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में इस पौधे को पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं कि शमी का पत्ता घर में रखने से क्या होता है?

देवता का वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पौधे पर भगवान शिव और शनि देव का वास माना जाता है। इसलिए शमी को पवित्र माना जाता है।

घर में रखने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी की पत्तियों को घर में रखने से कई फायदे मिल सकते है। इसकी पत्तियां हमेशा घर में रखनी चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में शमी की पत्तियां होती है वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। सदैव सकारात्मक ऊर्जा फैलती रहती है।

शनि दोष से मुक्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी की पत्तियों को घर में रखने से शनि दोष दूर हो सकता है, क्योंकि यह शनि देव का प्रिय पौधा है।

धन लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए शमी की पत्तियों को घर में रखना चाहिए। इसकी पत्तियां रखने से धन के योग बनते हैं।

गृह कलेश दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में शमी की पत्तियां होती है वहां गृह कलेश की नौबत नहीं आती है। यदि आप गृह कलेश से परेशान है, तो इसकी पत्तियों को रखें।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बाथरुम में इस 1 चीज को रखने से होगी पैसों की बारिश