किचन में तवे को उल्टा रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh05, Mar 2025 05:20 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसका ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि किचन में तवे को उल्टा रखने से क्या होता है-

माना जाता है अशुभ

वास्तु के अनुसार, किचन में तवा उल्टा रखना अशुभ माना जाता है और इससे जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

किचन में तवा उल्टा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम होने लगता है।

बिगड़ते हैं बनते काम

अगर किचन में तवा उल्टा रखते हैं तो इससे जीवन में बनते काम बिगड़ने लगते हैं और कामों में सफलता भी नहीं मिलती है।

धन हानि की समस्या

किचन में तवा उल्टा रखने से जीवन में धन से संबंधित समस्या होने लगती है और इससे आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है।

बढ़ते हैं क्लेश

किचन में तवा उल्टा रखने से पारिवारिक क्लेश बढ़ने लगते हैं। साथ ही, इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है, जिसके कारण तनाव जैसी स्थिति रहती है।

बढ़ता है कर्ज

कहा जाता है कि किचन में तवा उल्टा रखने से जीवन में कर्ज बढ़ने लगता है और इससे फिजूलखर्ची भी होने लगती है।

इन कारणों से किचन में तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इन 5 चीजों के खुला छोड़ने से घर में गरीबी देती है दस्तक