रात के समय पैसे उधार देने से क्या होता है ?


By Ram Janam Chauhan10, Dec 2024 05:28 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रात के समय पैसे उधार देना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं, इसके पीछे की वजह-

अशुभ संकेत

माना जाता है कि रात में पैसे उधार देने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे आर्थिक तंगी की समस्या हो सकती है।

आर्थिक समस्याएं बढ़ना

रात के समय उधार दिया गया पैसा अक्सर जल्दी वापस नहीं आता है। साथ ही, इससे आर्थिक परेशानियां भी बढ़ती हैं।

कर्ज बढ़ना

रात के समय पैसों को उधार देने से आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

हो सकता है विवाद

रात के समय पैसे उधार देने से रिश्तों में मतभेद हो सकता है, जो लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकता है।

नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रात के समय नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में इस समय उधार देना या लेना शुभ नहीं माना जाता है।

कब दें उधार

धन के किसी भी तरह के लेन देन को सुबह या दोपहर के समय सही माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

रात के समय पैसे उधार देने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

घर में मधुमक्खी का छत्ता लगना शुभ होता है या अशुभ?