सूर्य देव को रोजाना अर्घ्य देने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan19, Apr 2025 04:30 PMnaidunia.com

मान्यताओं के अनुसार, हर दिन किसी विशेष देवी और देवताओं को समर्पित है। ऐसे में अगर आप रविवार और अन्य दिन भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, तो इससे क्या प्रभाव होता है-

मन को मिलती है शांति

अगर आप सूर्य देव को रोजाना सुबह के समय जल अर्पित करते हैं, तो इससे आपको मानसिक शांति मिलती है।

सूर्य दोष से मुक्ति

कई लोगों के कुंडली में सूर्य दोष होता है। ऐसे में इसे कम करने के लिए रोजाना सुबह के समय अर्घ देना फायदेमंद हो सकता है।

सूर्य देव होते हैं प्रसन्न

अगर आप रोजाना सुबह स्नान कर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें प्रसन्न करने में मदद मिल सकती है।

बढ़ता है आत्मविश्वास

सूर्य देव को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में रोजाना भगवान सूर्य देव को जल देने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

मिलती है सुख-समृद्धि

अगर आप सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है।

मान-सम्मान में बढ़ोतरी

अगर आप रोजाना सुबह के समय सूर्य देव को अर्घ देते हैं, तो समाज में आपके मान-सम्मान को बढ़ाने में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

अक्षय तृतीया के दिन सोना क्यों खरीदना चाहिए?