रसोई में लाल रंग का पत्थर लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh12, May 2025 02:03 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में रसोई से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसे व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रसोई में लाल रंग का पत्थर लगाने से क्या होता है-

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

लाल रंग को ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग का पत्थर किचन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मंगल होता है मजबूत

लाल रंग मंगल ग्रह को होता है। इस रंग का पत्थर रसोई में लगाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिसे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

बना रहता है प्रेम

किचन में मां अन्नपूर्णा माता का वास होता है। लाल रंग गर्माहट और स्नेह को दर्शाता है, इससे परिवार में प्रेम बना रहता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में हैं तो वहां लाल रंग का उपयोग करना शुभ माना जाता है क्योंकि यह अग्नि तत्व से मेल खाता है।

दूर होते हैं दोष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लाल रंग मंगल और शनि से जुड़े दोष दूर होते हैं। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, किचन में लाल रंग का पत्थर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे वातावरण शुद्ध होता है।

इन कारणों से रसोई में लाल रंग का पत्थर लगाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शंख में चावल भरकर तिजोरी में रखने से क्या होता है?