रोजमेरी का पौधा घर में लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh13, Jan 2025 11:24 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई पेड़-पौधे को लगाना अच्छा माना जाता है, जिससे कई परेशानियों से राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि रोजमेरी का पौधा घर में लगाने से क्या होता है-

मिलती है मानसिक शांति

वास्तु के अनुसार, घर में रोजमेरी का पौधा लगाने से मानसिक शांति मिलती है और दिमाग को शांत करने में मदद करता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

घर में रोजमेरी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तनाव होता है कम

इस पौधे को घर में लगाने से मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही, याददाश्त में बढ़ोतरी होती है और शांति मिलती है।

रोजमेरी का पौधा कहां लगाएं?

इस पौधे को अपने बेडरूम, डाइनिंग एरिया या लिविंग रूम में लगा सकते हैं, जिससे इसकी खूबसूरती से चार चांद लग सकते हैं।

खुशियों का आगमन

रोजमेरी का पौधा लगाने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है और इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

बढ़ती है घर की शोभा

ऐसा माना जाता है कि रोजमेरी का पौधा लगाने से घर की शोभा बढ़ती है और इससे परिवार के लोगों की चिंता कम होती है।

इन कारणों से रोजमेरी का पौधा लगा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में मृत लोगों से मिलना क्या संकेत देता है?