दक्षिण दिशा में शीशा लगाने से क्या होता है?


By Arbaaj19, Apr 2025 12:04 PMnaidunia.com

अच्छे भाग्य और खुशहाली के लिए घर में किसी भी चीज को वास्तु के मुताबिक ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र का जीवन पर काफी असर पड़ता है।

दिशाओं का महत्व

घर के अंदर सही दिशा में शीशा लगाने से भाग्य खुलता है और गलत दिशा में शीशा लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

दक्षिण दिशा में शीशा

अक्सर देखा जाता हैं कि कुछ लोगों के घर में शीशा दक्षिण दिशा में लगा रहता हैं। आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में शीशा लगाना चाहिए कि नहीं?

दक्षिण दिशा में न लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी दक्षिण दिशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु में इस दिशा में शीशा लगाना वर्जित है।

कंगाली का सामना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दक्षिण दिशा में शीशा लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझना पड़ सकता है।

परिवार में क्लेश

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में शीशा लगाने से घर में दिन-रात क्लेश का माहौल बना रह सकता है। इसलिए, इस दिशा में शीशा न लगाएं।

शीशा लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशा लगाने की सही दिशा उत्तर या पूर्व मानी जाती है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में शांति और धन में बढ़ोतरी होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर पर पेड़ का छाया पड़ना शुभ या अशुभ