वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीया जलाना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है। दीया जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
आपने अक्सर देखा होगा कि जब घरों में पूजा होती है, तो लोग दीया जरूर जलाते है बिना दीया के पूजा को अधूरा माना जाता है।
पूजा में जलाए जाने वाले दीयों में अधिकतर सरसों का तेल ही रखा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि उसमें लौंग डालने से क्या होता है?
सरसों के तेल से जब दीपक जलाएं, तो उसमें लौंग भी रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
अगर आप सरसों के तेल से दीपक जलाते है और उसमें लौंग को डालते है, तो ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है।
दीपक में सरसों के तेल और लौंग डालकर जलाने से धन में बढ़ोतरी होती है। घर में दीपक शाम के समय जलाना चाहिए।
अगर आपके घर में सुख-शांति नहीं है, तो रोजाना शाम को सरसों तेल और लौंग रखकर दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी।