हिंदू धर्म में मोर को काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर के पंख को रखने से कई समस्याओं से निजात मिलता है। जैसे की वास्तु दोष दूर होता है।
अक्सर किसी न किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है कि सुबह-सुबह उसको मोर पंख दिख जाता है। मोर पंख दिखने से कई संकेत मिलते है।
अगर कोई व्यक्ति ऑफिस जाते हुए सुबह में मोर पंख को देखता है, तो समझ लीजिए कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।
मान्यताओं के अनुसार ऐसा भी माना जाता है कि अगर कोई सुबह मोर पंख को देखता है, तो उसकी जिंगदी में कोई नया मोड़ आ सकता है।
यदि किसी इंसान को सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाए, तो इसका अर्थ होता है कि आपको शुभ समाचार मिलने वाला है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुबह-सुबह मोर पंख को देखना का मतलब यह भी होता है कि आपको कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त होने वाला है।