शीशे के सामने क्यों नहीं सोना चाहिए?


By Ritesh Mishra08, Feb 2025 12:28 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में हर प्रश्न का उत्तर दिया गया है, इन्हें फ़ॉलो करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसमें शाशे के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

शीशे के सामने सोना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशे का खास महत्व माना गया है। अगर सोते समय शीशा आपके सामने हो, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है और जीवन में कई समस्याएं आ सकती है।

मानसिक तनाव और अनिद्रा की परेशानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशे के सामने सोने से नींद में खलल पड़ सकता है। इससे दिमाग अशांत हो सकता है, जिससे बुरे सपने आ सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशे के सामने सोने से शीशा ऊर्जा को परिवर्तित करता है। जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर में कलह हो सकता है।

रिश्तों में तनाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशे के सामने सोने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। इससे गलतफहमियां और झगड़े बढ़ सकते हैं।

आत्मबल और ऊर्जा में कमी

रात में जब हम सोते हैं, तो शरीर ऊर्जा संचित करता है। लेकिन शीशे के सामने सोने से यह ऊर्जा फिर से शीशे में परावर्तित होकर खत्म हो जाती है। जिससे पूरे दिन थकान का अहसास होता है।

डर और भय लगना

शीशे के सामने सोने से रात को डर लग सकता है। जिसके कारण नींद खराब हो सकती है। अगर आप शीशे को हटा नहीं सकते तो उसे किसी कपड़े से ढक दें।

इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय