रोज कम सोने से क्या होता है?


By Arbaaj04, Apr 2024 01:30 PMnaidunia.com

कम सोना

आजकल लोग रातों का जागना और कम होना पसंद कर रहे हैं, जोकि सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है।

हो सकते है नुकसान

अगर आप रोजाना 4-5 घंटे सोते है, तो शरीर पर उसके बुरे परिणाम देखने को मिल सकते है। आइए जानते हैं कि कम सोने से क्या-क्या नुकसान हो सकते है।

शरीर में थकान

अगर आप रोज कम सोते है, तो उठाने के बाद आपको फ्रेश महसूस नहीं होगा। आपको हमेशा शरीर में थकान महसूस होगी और फिर किसी भी काम को करने में मन नहीं लगेगा।

मूड स्विंग

यदि आपको रोजाना कम सोने की आदत है, तो मूड स्विंग की समस्या से भी जूझ सकते है। आपको पूरे दिन गुस्सा आ सकता है।

दिल की समस्याएं

कम सोने के कारण आपको दिल से जुड़ी समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। दिल से जुड़ी समस्याएं शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

वजन बढ़ना

अगर आपको नियमित रूप से कम नींद लेते है, तो आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है। शरीर का अधिक वजन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

इम्यूनिटी कमजोर

शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होने से संक्रमण का खतरा कम होता है, लेकिन आप कम नींद लेते है, तो इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

कम सोने से सेहत को नुकसान होता है इसलिए भरपूर नींद लें। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्याज खाने के बाद मुंह से नहीं आएगी दुर्गंध, बस खाएं ये चीजें