दिन में झाड़ू लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh22, Feb 2025 11:34 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में झाड़ू से संबंधित कई नियम बताए गए है जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि दिन में झाड़ू लगाने से क्या होता है-

होता है धन लाभ

वास्तु के अनुसार,दिन में झाड़ू लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

मिलती है तरक्की

कहा जाता है कि दिन में झाड़ू लगाने से जीवन में तरक्की मिलती है और इससे शुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं।

माना जाता है शुभ

सुबह के चार पहर में झाड़ू लगाना शुभ माना जाता है और झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

सूर्योदय के तुरंत बाद झाड़ू लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-शांति बनी रहती है।

झाड़ू कब नहीं लगाना चाहिए?

कभी-भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है और धन हानि होने लगती है।

माता लक्ष्मी का स्वरूप

झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और अगर इसका गलत इस्तेमाल करते हैं तो इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन कारणों से दिन में झाड़ू लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में शिवलिंग स्थापित करते समय किन 5 बातों का ध्यान रखें?