विटामिन-सी शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। विटामिन-सी की जरूरत बालों, स्किन और शरीर के अन्य अंगों को होती हैं।
किसी भी चीज का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इसी तरह विटामिन-सी का सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति विटामिन-सी अधिक मात्रा में लेता है, तो उसको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे- पेट में जलन और ऐंठन।
यदि कोई ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी लेता है, तो उसका शरीर थकान महसूस करता है। इसके साथ ही आपके सिर में दर्द भी हो सकता है।
अगर कोई ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी लेते है, तो इससे पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। लंबे समय तक विटामिन सी लेने से मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अधिक विटामिन-सी के कारण किडनी पथरी हो सकती है। दरअसल, विटामिन सी की वजह से व्यक्ति के मूत्र में ऑक्सालेट और यूरिक एसिड यौगिक उत्सर्जित हो सकते हैं।