काले कपड़े में नारियल बांधने से क्या होता है?


By Ayushi Singh16, Aug 2024 12:59 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है और इसे त्रिफला भी कहा जाता है।इसके बिना पूजा-पाठ अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं कि काले कपड़े में नारियल बांधने से क्या होता है-

शनि दोष से मुक्ति

नारियल को काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और वह प्रसन्न भी होते हैं।

मिलती है सफलता

अगर लंबे समय से मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो काले कपड़े में नारियल को बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से सफलता मिलने की संभावना बनती है।

होता है धन लाभ

अगर बहुत समय से धन की समस्याओं का सामना कर रहे है, तो काले कपड़े में नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से धन के योग बनते हैं।

कालसर्प दोष से राहत

जो लोग इस दोष का सामना कर रहे हैं, मंगलवार के दिन जलदार जटावाला नारियल लेकर उस पर काले कपड़े बाधकर जल में प्रवाहित कर दें। इससे दोष से छुटकारा मिल सकता है।

प्राप्त होती है कृपा

माता लक्ष्मी को नारियल बेहद प्रिय होता है। पूजा करते समय लक्ष्मी जी के सामने नारियल अर्पित करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

कई समस्याओं से छुटकारा

अक्सर पूजा करते समय नारियल को अलग-अलग कपड़े में बांधा जाता है, लेकिन जीवन में कई समस्याओं से राहत पाने के लिए नारियल को काले कपड़े में बांधा जाता है।

इन कारणों से काले कपड़े में नारियल बांधा जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

16 अगस्त को चंद्रमा की बदलेगी चाल, कन्या समेत 3 राशियों को मिलेगा सुख