अक्सर लोग अपने घर या दुकान के बाहर नींबू मिर्ची को बांधते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रहे। आइए जानते हैं कि शनिवार को नींबू मिर्ची बांधने से क्या होता है-
दुकान के बाहर नींबू मिर्ची टांगने से दरिद्रता बाहर ही रुक जाती है और अंदर माता लक्ष्मी जी का वास अंदर हो जाता है।
नींबू मिर्ची को घर के बाहर टांगने से निगेटिव ऊर्जा नहीं आती है, बल्कि इससे पॉजिटिव माहौल बना रहता है।
नींबू मिर्ची को टांगने से किसी प्रकार की बुरी नजर नहीं लगती है। इससे तरक्की ही बढ़ती है।
घर के बाहर नींबू मिर्ची टांगने से घर के लोगों के आपसी क्लेश खत्म होते हैं और खुशहाली बनी रहती है।
नींबू मिर्ची को टांगने से व्यापार में तरक्की होती है। साथ ही, आर्थिक लाभ भी मिलता है।
हर मंगलवार और शनिवार के दिन घर और दुकान में नींबू-मिर्च को टांगना चाहिए।
शनिवार को नींबू मिर्ची लगाने से ये चीजे होती हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM