रसोई में काला पत्थर लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh16, Feb 2025 11:06 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसके अनुसार ही किचन का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रसोई में काला पत्थर लगाने से क्या होता है-

होती है मानसिक अशांति

वास्तु के अनुसार किचन में काला पत्थर लगाने से मानसिक अशांति होती है और यह कई बीमारियों को बढ़ावा भी देता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

किचन में काले रंग का पत्थर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।

हल्के रंग का प्रयोग करें

किचन में हमेशा हल्के रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है और शांति भी बनी रहती है।

बढ़ता है तनाव

कहा जाता है कि किचन में काले रंग के पत्थर का प्रयोग करने से व्यक्ति का तनाव बढ़ने लगता है और इससे विचार भी गलत आते हैं।

धन का होता है नुकसान

किचन में इस रंग का पत्थर लगाने से धन का नुकसान होने लगता है और इससे आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।

बढ़ता है वास्तुदोष

काला रंग अशुभ माना जाता है और इस रंग का पत्थर किचन में लगाने से वास्तु दोष बढ़ने लगता है। साथ ही, कई परेशानियां भी आती है।

इन कारणों से रसोई में काला पत्थर नहीं लगाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

एक झलक में लोगों को पहचान जाते हैं इस अक्षर के लोग