रोजाना चेहरे को साबुन से धोने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra05, Feb 2025 08:30 AMnaidunia.com

चेहरे की त्वचा की देखभाल काफी जरूरी है। कई लोग स्किन केयर के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

रोज साबुन से चेहरा धोने से क्या होता है?

लेकिन आज के समय में भी कुछ लोग चेहरे पर फेस वॉश की जगह साबुन का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं, चेहरे को रोजाना साबुन से धोने पर क्या होता है?

स्किन पर ड्राइनेस की समस्या

साबुन से मुंह धोने से स्किन का नेचुरल ऑयल हट जाता है, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो सकती है।

pH बैलेंस बिगड़ना

चेहरे की स्किन का pH लेवल लगभग 5.5 होता है, जबकि साबुन का pH ज्यादा होता है। ज्यादा साबुन इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज हो सकते हैं।

पिंपल्स की प्रॉब्लम

साबुन से स्किन का मॉइस्चर कम होता है, जिससे अकसर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं।

ओपन पोर्स बंद होना

साबुन से स्किन धोने से ओपन पोर्स बंद हो सकते हैं। स्किन सांस ओपन पोर्स की मदद से लेता है, ऐसे में त्वचा से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चेहरा धोने का सही तरीका क्या है?

चेहरे को धोने के लिए आप किसी माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से स्किन को चमकदार बनाने में मदद मिलेगी।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन ब्लड ग्रुप के लोग जिंदगी भर निभाते हैं साथ