पौराणिक मान्यता है कि रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव से है और यह उनके आंसुओं से बने हुए हैं। कई लोग रुद्राक्ष धार्मिक वजह से पहनते हैं, लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं -
रुद्राक्ष को गले में पहनने से मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है। साथ ही, इसे भगवान शिव के आशीर्वाद का प्रतीक भी माना जाता है।
रुद्राक्ष कई तरह के होते हैं, हर रुद्राक्ष अलग-अलग लाभ देते हैं, जैसे 5 मुखी रुद्राक्ष शांति और 7 मुखी रुद्राक्ष धन प्राप्ति के लिए पहना जाता है।
काम करने के दौरान अगर आपका ध्यान भटकता है, तो रुद्राक्ष पहनने से मानसिक तनाव कम होता है, जिससे काम के दौरान फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
रुद्राक्ष की माला पहनने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही, आप फिट भी रहते हैं।
गले में रुद्राक्ष पहनने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आपके आस-पास हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
गले में रुद्राक्ष को पहनने से व्यक्ति अध्यात्म की ओर बढ़ता है। साथ ही, इससे भक्ति और भगवान के लिए श्रद्धा भाव भी बढ़ोतरी होती है।
रुद्राक्ष पहनने से माइग्रेन, थकान और कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसलिए, धार्मिक महत्व के अलावा भी लोग इसे पहनना पसंद करते हैं।
रुद्राक्ष को पहनने से धार्मिक के अलावा भी कई हेल्थ बेनेफिट्स हो सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com