ज्यादा नारंगी रंग के कपड़े पहनने से क्या होता है?


By Ayushi Singh14, Sep 2024 01:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कई ऐसे रंग है, जिसका संबंध भगवान से होता है। ऐसे में इन रंगों के कपड़े पहनने से इंसान के जीवन में सुख-शांति आती है और खुशहाली भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि ज्यादा नारंगी रंग के कपड़े पहनने से क्या होता है-

प्राप्त होती है कृपा

नारंगी रंग के कपड़े पहने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और वह अपने भक्तों से प्रसन्न भी होते हैं। नारंगी रंग हनुमान जी को बेहद पसंद है।

माना जाता है प्रतीक

नारंगी रंग, ऊर्जा, उत्साह, और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह दिमाग को तेज करता है। साथ ही, मानसिक गतिविधि और रचनात्मकता भी बढ़ती है।

दूर होता है अकेलापन

अगर जीवन में अकेलापन महसूस करते हैं, तो नारंगी रंग के कपड़े पहनने से जीवन के सारा अकेलापन दूर होता है।

आती है शांति

अगर घर में अशांति का माहौल बना रहता है, तो नारंगी रंग के कपड़े पहनने घर में शांति बनी रहती है और इससे खुशहाली भी आती है।

भाग्य और आयु में वृद्धि

नारंगी रंग के कपड़े पहनने से भाग्य और आयु में वृद्धि होती है और इससे व्यक्ति का भाग्य भी मजबूत होता है।

ग्रह होते हैं मजबूत

नारंगी रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है और इससे जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

इन कारणों से ज्यादा नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शुक्र का मूल त्रिकोण में आना 3 राशियों के लिए होगा लाभप्रद