हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। इन पेड़-पौधों की पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, सारी मनोकामना भी पूरी होती है। आइए जानते हैं कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से क्या होता है-
ऐसा माना जाता है कि आंवले के पेड़ की पूजा करने से भाग्य मजबूत होता है। इससे जीवन की सारी बाधा दूर होती है।
आमलकी एकादशी के दिन विशेष रूप से आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
अगर जीवन में बहुत कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है या कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है, तो आंवले के पेड़ की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है।
जिन लोगों के घर में आंवले का पेड़ होता है, उनके घर में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होती है, बल्कि धन का लाभ होता है।
आंवले के पेड़ की पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो इससे मन को शांति मिलती है। साथ ही, घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।
आंवले के पेड़ की पूजा सोमवार या आमलकी एकादशी के दिन कर सकते हैं। सोमवार के दिन पूजा करने से भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
इन कारणों से आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM