गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक कोलेस्ट्रॉल की समस्या है।
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने से हार्ट की समस्याएं बढ़ती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई दिक्कते होना शुरू हो जाती है।
अगर आपके पैरों में बिना किसी समस्या या चोट लगे दर्द हो रहा हैं, तो यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का शुरूआती लक्षण हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिसके कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी होने लगती है। यह भी बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत माना जाता है।
अगर बिना किसी स्किन की समस्या के आपकी त्वचा पीली पड़ रही हैं, तो यह भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत माना जाता है।
अगर आपके शरीर का वजन सामान्य था, लेकिन अचानक से ही लगातार वजन बढ़ रहा है, तो यह भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का लक्षण होता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हृदय या फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन कम होता है, जिस कारण सांस लेने में परेशानी होती है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में ये दिक्कतें होने लगती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ