फिटकरी को लाल कपड़े में बांधने से क्या होता है?


By Ayushi Singh10, Sep 2024 03:52 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जीवन में कई समस्याओं का सामना करते हैं, जिससे कई उपायों को अपनाते हैं और परेशानियों से राहत पाते हैं। आइए जानते हैं कि फिटकरी को लाल कपड़े में बांधने से क्या होता है-

दूर होता है वास्तु दोष

घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर रसोई घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,तो लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर मुख्य द्वार पर लटकाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

करें अर्पित

अगर जीवन में धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

आती है प्रगति

अगर मेहनत करने के बाद भी कामों में सफलता नहीं मिल रही है,तो लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार पर लटकाने से कामों में प्रगति आती है।

दूर होते हैं क्लेश

अगर रोजाना वैवाहिक जीवन में क्लेश होते हैं, तो लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर तकिए के नीचे रखने से क्लेश दूर होते हैं और खुशियां बनी रहती है।

दूर होता है कर्ज

अगर जीवन में कर्ज के बोझ का सामना कर रहे हैं, तो लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे दबाने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

इन कारणों से फिटकरी को लाल कपड़े में बांध सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM। 

गीता के ये उपदेश कम कर सकते हैं उदासी