क्या होता है जब घर में काला कौवा आता है?


By Ayushi Singh26, Jun 2024 11:00 AMnaidunia.com

घर की छत या खिड़की पर अलग-अलग पक्षी भूख की वजह से या किसी प्रकार का संकेत देने आते हैं। ये संकेत शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर में काला कौवा आने से क्या होता है-

छत पर कौवा

छत पर कौवा आकर बैठ गया है, तो इसका मतलब है कि घर में मेहमान आ सकते हैं। इसके लिए विशेष तैयारी करके रखनी चाहिए।

घर से निकलते समय कौवा दिखना

अगर कोई कौवा घर से निकलते समय आपकी तरफ मुंह करके कुछ बोलता है, तो आप जिस काम के लिए जाएंगे, उसमें सफलता मिल सकती है।

झुंड में कौवे का आना

अगर कौवे झुंड में आते हैं, तो इससे सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इससे जीवन या घर में कोई अनहोनी हो सकती है।

दक्षिण दिशा में कौवा

घर में कौवा दक्षिण दिशा में मुंह करके बोलता है, तो इसका मतलब है कि आपके पूर्वज नाराज है। इससे घर में पितृ दोष भी आ सकता है। इसे दूर करने के उपाय करने चाहिए।

खिड़की पर कौवा

अक्सर या बार-बार खिड़की पर कौवा आता रहता है, तो इसका मतलब है कि परिवार पर कोई आफत आने वाली है या कोई बीमार पड़ सकता है।

रोजाना कौवा का आना

अगर घर की छत या खिड़की पर रोजाना कौवा आता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है।

इन कारणों से घर में काला कौवा आता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बिस्‍तर की गंदी चादर पर सोने से क्या होता है?