कपूर के ऊपर लौंग जलाने से क्या होता है?


By Sahil23, Oct 2024 02:47 PMnaidunia.com

कपूर के ऊपर लौंग जलाएं

कपूर और लौंग को एक साथ जलाना ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना जाता है। इससे जीवन संबंधी अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

नकारात्मकता होगी दूर

कपूर के ऊपर लौंग रखकर जलाने से जीवन की नकारात्मकता दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, घर के ऊपर भी नेगेटिविटी का असर नहीं पड़ता है।  

धन-धान्य की नहीं होगी कमी

कपूर और लौंग का पवित्र धुआं पैसों की किल्लत को दूर करने का काम करता है। इससे व्यक्ति को धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

घर में आएगी सुख-शांति

कपूर के ऊपर लौंग रखकर जलाने से घर में सुख-शांति आती है। साथ ही, बेवजह के झगड़े होने भी बंद हो जाते हैं। 

वास्तु दोष निवारण

घर के ऊपर वास्तु दोष का प्रभाव बढ़ गया है तो कपूर और लौंग को एक साथ जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर के ऊपर दोष का असर बिल्कुल भी नहीं पड़ता है।

मानसिक तनाव होगा कम

मेंटल हेल्थ के लिहाज से भी कपूर और लौंग को जलाना फायदेमंद माना जाता है। इससे मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो जाता है।

स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ

कपूर के ऊपर लौंग रखकर जलाने से स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं। इससे घर के अंदर रोग दोष का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। 

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि कपूर और लौंग एक साथ जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva Freepik

दिवाली की रात ये टोटके करने से भरा रहेगा भंडार