अक्सर आपने देखा या सुना होगा कि लोग चेहरे पर नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाते है, लेकिन जानते है कि इससे क्या फायदे मिलते है?
चेहरे पर नारियल तेल और कपूर लगाना रामबाण माना जाता है। इस मिश्रण को स्किन पर लगाने से कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।
जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स निकल रहे होते है उनको नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाना चाहिए। ऐसा करने से पिंपल्स दूर होते है।
अगर चेहरे पर नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाते है, तो त्वचा मुलायम बनती है। इस मिश्रण में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जिसके कारण स्किन मुलायम होती है।
चेहरे पर नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाने से दाग-धब्बे काफी हद तक दूर होते है। इसके साथ ही, चेहरा भी साफ होता है।
अगर नियमित रूप से स्किन पर नारियल तेल और कपूर को लगाएं, तो स्किन एलर्जी से राहत मिलता है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
स्किन पर नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाने से झाइयां दूर होते है। इसके साथ ही, स्किन जवां भी बनाने लगती है।
आधा कटोरे नारियल तेल में 1 चम्मच कपूर पीसकर मिलाएं। दोनों का मिश्रण रात को सोने से पहले लगाएं और सुबह चेहरे को साफ कर लें।
नारियल तेल और कपूर चेहरे के लिए अच्छा होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ