घर में कबूतर का आना इस शुभ संकेत की ओर करता है इशारा


By Sahil20, Sep 2023 04:50 PMnaidunia.com

पक्षियों का ग्रहों से संबंध

ज्योतिष में माना जाता है कि पक्षियों का ग्रह से खास संबंध होता है। इस वजह से अलग-अलग पक्षियों का घर आना शुभ और अशुभ होता है।

कबूतर का घर आना

अक्सर कबूतर घर की छत पर बैठे नजर आते हैं। आज बात कर रहे हैं कि कबूतर का घर आना किस शुभ संकेत की ओर इशारा करता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

कबूतर का घर आना मां लक्ष्मी की कृपा की ओर संकेत करता है। ऐसा कहा जाता है कि कबूतर के आने से घर में सकारात्मकता आती है।

धन लाभ की ओर इशारा

अगर आपको सुबह के समय कबूतर की गुटर गूं सुनाई देती है तो यह धन लाभ होने का संकेत है। धार्मिक मान्यता है कि कबूतर के घर आने से किस्मत चमक सकती है।

कबूतर का घोंसला

ज्योतिष शास्त्र में कबूतर को माता लक्ष्मी का दूत बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर कबूतर आपके घर में घोंसला बना लेता है तो यह अशुभ होता है।

पैसों की तंगी

अगर कबूतर ने आपके घर में घोंसला बना लिया है तो ये आर्थिक तंगी का संकेत है। इसके अलावा, घर में कलह का वातावरण बन सकता है।

कबूतर को दाना खाते देखना

अगर आपने कबूतर को दाना खाते हुए देख लिया है तो यह एक शुभ संकेत होता है। ज्योतिष की मानें तो ऐसा देखने के बाद आपके धन में वृद्धि होती है।

छत पर दाना देना

कुछ लोग कबूतर को घर की छत पर दाना डालते हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि ज्योतिष में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कबूतर को दाना देने के लिए बालकनी या घर के आंगन का प्रयोग करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नींबू के ये सरल टोटके आपकी कई समस्याओं का हैं हल