शरीर में जिंक की कमी होने पर क्या होता है?


By Arbaaj01, May 2024 07:32 PMnaidunia.com

शरीर में जिंक

जिंक एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। शरीर में जिंक की कमी होना गंभीर बीमारियों की ओर इशारा होता है।

जिंक की कमी से नुकसान

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में जिंक की कमी होने लगे, तो कई समस्याएं होने की संभावना होती है, जो गंभीर समस्या में बदल सकती है।

एक्ने की समस्या

जिंक स्किन को रिपेयर करने और नए सेल्स बनाने में मदद करता है। जिंक की कमी से चेहरे पर एक्ने या एक्जिमा जैसी समस्याएं होने लगती है।

बाल झड़ते

यदि किसी के शरीर में जिंक की कमी होने लगती है, जो उसके बाल धीरे-धीरे झड़ना शुरू हो जाते है। इसके साथ ही बालों से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी होने लगती है।

वजन कम

शरीर में जिंक की कमी होने पर अचानक वजन कम होने लगता है। अचानक शरीर का कम होना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।

घाव भरने में समय

बॉडी में जिंक की कमी होने पर शरीर का घाव नहीं भरता है। जिंक की कमी के कारण ही लोगों के शरीर का घाव जल्दी नहीं भरता है।

इम्यूनिटी कमजोर

यदि शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने की पीछे का कारण भी जिंक की कमी होती है। शरीर में जिंक की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होती है।

ये चीजें खाएं

शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, सब्जियां, डार्क चॉकलेट और रेड मीट खाना चाहिए।

जिंक की कमी शरीर में होना अच्छा नहीं माना जाता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुढ़ापे को रोकता है ये 1 फल, रोज खाएं