जैतून का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि जैतून के तेल को सिर में लगाने से क्या होता है?
जैतून का तेल बालों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसको लगाने से कई गजब के फायदे मिल सकते हैं।
अगर सिर में जैतून का तेल लगाते है, तो खुजली की समस्या से निजात मिल सकती है। साथ ही, सिर को नमी मिलता है।
सिर में जैतून का तेल लगाने से हेयर ग्रोथ बढ़ती है, क्योंकि जैतून में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बालों के विकास में मददगार होता है।
जैतून का तेल सिर में लगाने से बालों के डैंड्रफ दूर हो सकते है। बालों की जैतून के तेल से मसाज करने से डैंड्रफ खत्म हो सकते हैं।
यदि किसी के बाल तेजी से झड़ रहे है, तो उसे सिर में जैतून का तेल लगाना चाहिए। यह तेल बालों को भरपूर पोषण देता है।
अगर आपके बाल पतले है और घने करना चाहते है, तो सिर में जैतून का तेल लगाना चाहिए। जैतून बालों को मोटा करता है।
रोजाना सिर में तेल लगाना नुकसानदायक होता है। इसलिए, जैतून का तेल भी हफ्ते में 2 बार ही सिर में लगाना चाहिए।