बार-बार जोर लगाकर नाक साफ करने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan13, Dec 2024 06:13 PMnaidunia.com

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम होने की समस्या आम है। कई बार लोगों को बंद नाक होने की शिकायत होती है। ऐसे में जोर लगाकर नाक साफ करना नुकसानदेह हो सकता है।

खून निकलने की समस्या

जोर लगाकर नाक साफ करने से नाक की नसों पर ज्यादा दवाब पड़ता है, जिसकी वजह से खून निकलने की समस्या हो सकती है।

कान को नुकसान होना

ज्यादा जोर लगाने से कानों पर दवाब बढ़ जाता है, जिससे कि कान बंद, कान के पर्दे फटना या सनुने की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

संक्रमण होने का खतरा

बार-बार तेजी से नाक साफ करने पर साइनस में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिसके कारण साइनस में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।

दिमाग पर नकारात्मक असर

ऐसा करने से सिर और आंखों में तेज दर्द हो सकता है। इसलिए, कई बार यह लोगों के दिमाग पर बुरा असर करता है।

त्वचा को नुकसान होना

जोर लगाकर नाक साफ करने की वजह से नाक के अंदर की त्वचा में सूजन या जलन हो सकती है। इसलिए, जोर लगाकर नाक ना साफ करें।

ब्लड प्रेशर बढ़ना

ज्यादा जोर लगाकर नाक साफ करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, यह स्थिति खासकर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कैसे करे साफ?

नाक को जोर लगाकर साफ करने की बजाय इसे आराम से साफ करें। साथ ही, किसी मुलायम कपड़े से नाक करते रहें।

जोर से नाक साफ करने कई समस्याएं हो सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कड़कड़ाती ठंड में डिहाइड्रेशन दूर करेगी यह सफेद चीज