हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व है। पूजा के समय में कपूर जलाने से घर में सकारात्मक का वास होता है और इससे माहौल भी शांति का बना रहता है। आइए जानते हैं कि दीपक में कपूर जलाने से क्या होता है-
हमेशा कपूर को पीतल के दीपक या बर्तन में ही जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीतल के दीपक में कपूर जलाने से पूजा दोषहीन पूर्ण होती है।
शाम में पूजा करते समय दीपक में कपूर को जलाते हैं,तो इससे आर्थिक संकट दूर होता है और धन के योग बनते हैं।
कभी-भी मिट्टी के दीपक में कपूर को नहीं जलाना चाहिए। इससे जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शाम में पूजा करते समय पीतल के बर्तन में कपूर को जलाने से सारी मनोकामना पूरी होती है और घर में शांति का वास होता है।
रोजाना पूजा करते समय कपूर को दीपक में जलाने से घर में खुशहाली आती है और आपसी प्रेम भी बना रहता है।
हमेशा कपूर ब्रह्म मुहूर्त में जलाना चाहिए। यह समय शुभ और लाभकारी माना जाता है। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
इन कारणों से दीपक में कपूर जलाने सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM