रोजाना पूजा करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का रोजाना जाप करने से क्या होता है-
इस मंत्र का मतलब है कि सभी प्राणियों के पालनहार भगवान विष्णु को मैं आदर के साथ नमन करता हूं।
इस मंत्र का रोजाना जाप गुरुवार के दिन करना चाहिए, क्योंकि यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है।
गुरुवार के दिन इस मंत्र को जाप करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही, प्रभु विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस मंत्र का रोजाना जाप करने से मन को शांति मिलती है, जिससे स्ट्रेस और तनाव दूर होता है।
गुरुवार के दिन नहाने के बाद पूजा घर में बैठकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें। पीले कपड़े पहनना और भगवान विष्णु की पूजा करना ना भूलें।
इस मंत्र का जाप करने से घर में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद मिलती है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी बढ़ती है।
इस मंत्र को जाप करने से जीवन चल रहीं परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com