अलसी का तेल का दीपक घर में जलाना फलदायी माना जाता है। इसके तेल से दीपक जलाने से कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते है कि अलसी के तेल से दीपक जलाने से क्या होता है?
आमतौर पर कुछ घरों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गृह क्लेश होता रहता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, अलसी के तेल का दीपक घर में जलाने से राहु-केतु से मुक्ति मिलती है। बता दें कि राहु-केतु अशुभ ग्रह माने जाते है।
अगर कोई इंसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, तो उसे शाम के समय अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
अगर किसी व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं हो रहा है, तो अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इसके तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते है, तो घर में रोजाना अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इस तेल का दीपक जलाने से शनि देव बेहद ही प्रसन्न होते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इसलिए, घर में अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ