घर में बेलपत्र लगाने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav08, Sep 2024 06:27 AMnaidunia.com

बेल पत्र माना जाता है बहुत शुभ

बेल पत्र बहुत शुभ माना जाता है। इसे शिव जी को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में बेल पत्र लगाना

वहीं, बेल पत्र को घर में लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

माता लक्ष्मी की बरसती है कृपा

घर में बेल पत्र लगाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अत्यधिक महत्व होता है। ऐसे में घर में बेलपत्र लगाते समय दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए उत्तर और पश्चिम दिशा बहुत शुभ मानी गई है।

कार्यों में मिलती है सफलता

घर में बेल पत्र का पौधा लगाने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रोजाना करें पूजा

बेल पत्र की पूजा रोजाना करनी चाहिए। इससे मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

बुरी शक्तियों से होता है बचाव

घर में बेल पत्र लगाने से बुरी शक्तियों से बचाव होता है। इसके साथ ही चंद्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।

घर में बेल पत्र होने से बहुत से लाभ होते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

डूबती किस्मत को पलटने के 7 अचूक ज्योतिष उपाय