पौधे में हल्दी डालने से क्या होता है?


By Arbaaj11, Jan 2024 01:44 PMnaidunia.com

पौधे की देखभाल

अगर घर में लगे पौधे की अच्छे से देखभाल न करें, तो पौधे की ग्रोथ नहीं होती है साथ ही पत्ते सूखने लगते है इसलिए पौधे की देख-रेख करनी चाहिए।

पौधे में हल्दी

आपको लगता होगा कि हल्दी का यूज केवल किचन में होता है, तो आप गलत हो क्योंकि गार्डन में लगे पौधे को भी हल्दी की मदद से हरा-भरा रखा जा सकता है।

फंगस दूर

सर्दियों के मौसम में पौधे पर फंगस लगते है जिसके कारण पौधा खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए पौधे में हल्दी को सुबह छिड़क दें।

कीड़े होंगे दूर

अगर आपके पौधे पर कीड़े लग रहे है और आप उन्हें भागना चाहते है, तो एक चम्मच हल्दी पौधे में और पत्तियों पर छिड़क दें।

पौधे की ग्रोथ

अगर आप चाहते है कि आपका पौधा जल्दी बढ़ाने लगे, तो 1 गिलास पानी में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर उसे पौधे में डालें। ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ होती है।

पत्तियों को हरा-भरा

अगर पौधे के पत्ते सूखने लगे है, तो उसे हरा-भरा करने के लिए पत्तियों पर हल्दी को छिड़के। ऐसा करने से पत्ते पहले से हरे-भरे हो जाएंगे।

किचन की हल्दी न करें इस्तेमाल

पौधे में हल्दी डालने के लिए भूलकर भी किचन में रखें हल्दी के डब्बे से हल्दी न लें क्योंकि उस हल्दी में दूसरे मसाले भी मिल जाते है इसके कारण पौधा खराब हो सकता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शर्माने पर लाल हो जाते हैं गाल, जानें रोचक कारण