हिंदू धर्म में हर देवता का अपना एक अलग स्थान है। आइए जानते है श्रीराम की पूजा में किस स्त्रोत का जरूर पाठ करना चाहिए।
भगवान राम ने इस धरती पर जिस प्रकार का जीवन व्यतीत किया वो पूरे मानव समाज के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है। जीवन भर मर्यादा का पालने करने वाले राम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भी कहा जाता है।
राजा राम के साथ-साथ माता सीता और हनुमान जी की पूजा करने का खास महत्व होता है। इनकी पूजा करने से हमेशा आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
प्रभु की पूजा के दौरान राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भगवान राम के साथ-साथ उनके परम भक्त हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है।
राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भगवान आपकी रक्षा तो करते ही है। साथ ही, सुख और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, सुख- समृद्धि और खुशहाली भी मिलती है।
राम रक्षा स्त्रोत का पाठ आपको जीवन के सभी दुख और बाधाओं से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, इसका जाप करने से आप आकस्मिक दुर्घटना का भय भी खत्म होता है।
इस स्त्रोत का पाठ करने के लिए मंगलवार का दिन भी उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सभी कार्यों में सफलता मिलती है। राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से अत्यधिक लाभ मिलता है।